अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
03-May-2022 01:37 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : खबर सुपौल से आ रही है, जहां ईद की नमाज अता करने के बाद अनियंत्रित कार ने एक बच्ची समेत पांच लोगों को रौंद डाला। घटना वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित सातआना की है। ईद की नमाज अता करने के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए वीरपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वीरपुर SDM और SDPO पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। विभिन्न राजनीतिक दलों के स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे और घायलों के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि ईद की नमाज अता करने के बाद सभी लोग अब घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स अपनी कार को बैक करने लगा। इस दौरान उसने कार से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे कार पांच लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। फिलहाल घटनास्थल पर सभी अधिकारी और विभिन्न दलों के लोग कैंप कर रहे हैं। हादसे के बाद घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया है।