ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / Bihar Politics : 'बिहार डूब रहा है और राजकुमार दुबई घूम रहा...

Bihar Politics : 'बिहार डूब रहा है और राजकुमार दुबई घूम रहा है ... ', तेजस्वी पर जनसुराज के नेता ने बोला हमला, कहीं - बिहार से गायब रहने वाला RJD नेता

05-Oct-2024 11:21 AM

By First Bihar

PATNA : प्रशांत किशोर ने अपनी राजनीतिक पारी का शुभारंभ कर दिया है और इसके साथ ही उनकी पार्टी भी अब अस्तित्व में आ गई है। अब इसका नाम होगा जन सुराज पार्टी। जन सुराज पहले एक मुहिम थी, जो अब राजनीतिक दल के रूप में हम सभी के सामने है। इसके बाद अब उनकी पार्टी के जुड़े नेता भी एक्टिव हो गए हैं और सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं से सवाल कर रहे हैं। इसी कड़ी में जन सुराज पार्टी के एक नेता ने तेजस्वी यादव को लेकर राजद ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल पूछा है। 


दरअसल, जन सुराज पार्टी की महिला नेता अपर्णा यादव ने राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया है और इसमें लिखा है कि " पूरा बिहार डूब रहा है बिहार का राजकुमार दुबई घूम रहा है"। इसलिए आप अपने लिए और अपने बच्चों की बेहतर भविष्य के लिए जन सुराज के साथ आइए और अपनी हक़ के लिए आवाज उठाना सीखिए। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, बिहार में बाढ़ से प्रभावित हो चुके कई जिलों के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। साथ ही नीतीश कुमार की सरकार भी पूरी तरह से लोगों को मदद पहुंचाने में असफल दिख रही है। ऐसे मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बिहार में रहना और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को सहायता मुहैया कराने के लिए एनडीए सरकार पर दबाव डालना बेहद जरूरी है लेकिन तेजस्वी यादव बिहार से गायब है।अपने परिवार के सदस्यों के साथ दुबई घूमने के लिए ट्रिप पर गए हुए हैं। 


वहीं, अपर्णा यादव ने कहा कि यही कारण है की राजधानी पटना के सभी चौक-चौराहों और सड़कों पर पोस्टर के यह याद दिलाया गया है कि तेजस्वी यादव बिहार से गायब रहने वाला नेता हैं। तेजस्वी बिहार के राजकुमार है। इसलिए  लिखा गया है "पूरा बिहार डूब रहा है बिहार का राजकुमार दुबई घूम रहा है। अब उनको बिहार की जनता से कोई मतलब नहीं है। 


आपको बताते चलें कि प्रशांत किशोर लगातार लालू परिवार पर हमला बोल रहे हैं बीते दिन की हीं बात किया जाए तो पोस्टर के जरिए उन्होंने एक बड़ा हमला किया था जिसमे उन्होंने लिखा था "जो बहू का नहीं हुआ वो बिहार का क्या होगा" जिसपर बिहार की सियासत में खूब गर्माहट देखने को मिली थी।एक बार फिर से प्रशांत किशोर ने अपनी नेत्री अपर्णा यादव के जरिए तेजस्वी यादव को टारगेट किया है।