ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / बिहार : दो ट्रक में आमने - सामने की टक्कर, ड्राईवर की...

बिहार : दो ट्रक में आमने - सामने की टक्कर, ड्राईवर की मौत; खलासी की हालत नाजुक

30-Aug-2023 11:31 AM

By First Bihar

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रही है। जहां  दो ट्रक के आमने-सामने भीषण टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत गई। जबकि दूसरे ट्रक के ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार,  जिले मे बुधवार की अहले सुबह  झाझा थाना क्षेत्र के झाझा-एनएच 333 मार्ग के भलुआ इलाके के समीप दो ट्रको के बीच आमने सामने की भीषण टक्कर में एक ट्रक के ड्राइवर की मौके मौत पर हो गई। जबकि दूसरे ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगो ने इस घटना की सूचना झाझा पुलिस और 112 नंबर पुलिस को दिया।सूचना मिलते हो घटनस्थल पर झाझा पुलिस पहुंचकर गंभीर रूप से घायल दूसरे ट्रक के चालक और खलासी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।


जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। जहां चालक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कई घंटे के मशक्कत के बाद जेसीबी से कटकर मृतक चालक को निकाला गया,इस घटना में गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान सफाउल खान और खलासी की पहचान सुफल खान के रूप में हुए है। जो भभुआ के रहने वाला बताया जाता है। चालक और खलासी आपस में  मामा भांजा  है।वही मृतक चालक की पहचान जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत जिनहरा मोहनपुर के दिनेश यादव के रूप में किया गया।


इस घटना के बारे में घायल खलासी सुफल खान ने बताया कि समस्तीपुर से ट्रक खाली करके दुमका जा रहे थे तभी झाझा के भलुआ के पास  सामने से एक ट्रक जिस पर पाइप लदा हुआ था। मेरे ट्रक में टक्कर मार दिया।वही घटना स्थल पर पुलिस पहुॅचकर ट्रक में फंसे चालक के शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकालने के कार्य जुटे हुए है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मृतक की भाभी मनीषा देवी ने पहुंचकर मृतक की साईनाथ की इस घटना के बाद मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।इस घटना के बारे में झाझा थाना अध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि दो ट्रकों में टक्कर में एक की मौत हो गई है।पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।