अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
03-May-2022 01:05 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : सुपौल में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां बारात से लौट रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के नीचे पलट गई। जिससे कार पर सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि सभा कार सवार लोग बारात में शामिल होने के लिए अररिया के रानीगंज से दरभंगा गए थे। बारात में शामिल होने के बाद मंगलवार को सभी वापस रानीगंज लौट रहे थे। इसी दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के दुअनिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार NH 57 पर डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क के नीचे पलट गई। जिससे कार सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेज आवाज को सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सभी घायलों को कार से निकाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्रतापगंज पीएचसी में भर्ती कराया। कार चालक और एक अन्य घायल शख्स को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ड्राइवर के मुताबिक रात भर जगने के कारण कार चलाते समय अचानक उसे नींद आ गई। जिसके कारण कार डिवाइडर से जा टकराई।