बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
21-Feb-2022 04:59 PM
By Rajiv Ranjan
MOTIHARI : बिहार में सांस्कृतिक आयोजनों में बार बालाओं के साथ जनप्रतिनिधियों का ठुमका लगाना कोई नई बात नहीं है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब विधायक हो या मुखिया जी मर्यादा को ताक पर रखकर बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आए हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है, जहां बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करते एक मुखिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहा शख्स मोतिहारी के दक्षिणी हुसैनी पंचायत का मुखिया है। बताया जा रहा है कि एक गांव में किसी के घर बारात आई थी। बारात में बार बालाओं के डांस का भी इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम अपने पूरे शबाब पर था। इसी दौरान बारात में पहुंचे मुखिया जी सारी मर्यादा को भूल स्टेज पर चढ़ गए और अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए।
अश्लील डांस का वायरल वीडियो केसरिया के दक्षिणी हुसैनी पंचायत का बताया जा रहा है। दक्षिणी हुसैनी पंचायत निवासी रामपुकार पटेल के घर बेटी की शादी थी। बारात के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का इंतजाम किया गया था।
बार बालाओं का डांस देख मुखिया जी खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर पहुंचकर लोक लाज और मर्यादा को भूल गए। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।