ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, हथियार के बल पर बैंक से लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश

05-Jan-2023 04:21 PM

By RAKESH KUMAR

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। तीन की संख्या में बैंक में घुसे अपराधियों ने हथियार के बल पर जमकर लूटपाट की है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर काली मंदिर के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह गुरुवार को भी बैंक में रूपयों के लेन देन का काम चल रहा था। इसी बीच तीन अपराधी बैंक में घूसे और बैंक कर्मियों को गन प्लाइंट पर ले लिया। बैक बखोरापुर काली मंदिर की गली में स्थित है। जिस वक्त लुटेरे बैंक में पहुंचे उस वक्त वहां काफी भीड़भाड़ थी लेकिन इसकी परवाह किए बिना बदमाशों ने बैंक में जमकर लूटपाट की और एक लाख रूपए लूटकर फरार हो गए।


दिनदहाड़े लूट की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।