बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
26-Sep-2023 02:32 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक में भयंकर आग लग गई। हादसे के वक्त बाइक पर पति-पत्नी और उनकी डेढ़ साल के बेटी सवार थे। गनीमत रही की समय रहते बाइक सवार लोग नीचे उतर गए और उनकी जान बाल बाल बच गई हालांकि बाइक बीच सड़क पर धू-धू कर जल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास की है।
बताया जा रहा है कि वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के रहने वाले नीरज कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक से 14 माह की बेटी का इलाज कराने बेगूसराय आए थे। बेटी को डॉक्टर से दिखाने के बाद दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी लोहिया नगर ओवर ब्रिज पर चलती बाइक में अचानक आग लग गई।
पहले तो नीरज को बाइक में आग लगने की जानकारी नहीं हुई लेकिन बगल से गुजर रहे राहगीर ने बाइक में आग लगने की जानकारी दी। जिसके बाद नीरज कुमार ने बाइक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और जान बचाकर पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से दूर चले गए। उनकी आंखों के सामने ही बाइक धू-धू कर जल गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।