मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
25-May-2024 04:21 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर में एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि महिला के पति पर ही लगा है। दोनों ने काफी समय पहले लव मैरिज किया था। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनचक मोहल्ले की है।
मृतका की पहचान मो. इरशाद आलम की बेटी बीबी रेशमा के रूप में हुई है। महिला का पति परवेज भी उसी मुहल्ले में रहता है। जानकारी के मुताबिक, 9 साल पहले रेशमा और परवेज आलम एक दूसरे के करीब आए और बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। दोनों ने यह शादी परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ की थी।
शादी के कुछ सालों तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ गए और रेशमा के साथ मारपीट भी किया जाने लगा। कुछ साल पहले रेशमा ने एसपी के जनता दरबार में आवेदन देकर प्रताड़ना का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के बीच सुलह करा दिया था हालांकि दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया था।
इसी बीच शुक्रवार की रात रेशमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों ने महिला के पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।