ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आ रही निर्वाचन आयोग की टीम, विधानसभा चुनाव...

तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आ रही निर्वाचन आयोग की टीम, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षा

27-Sep-2020 09:10 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद निर्वाचन विभाग की टीम तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आ रही है. निर्वाचन आयोग सचिवालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक 7 सदस्यों की टीम बिहार दौरे पर आ रही है, जो पुलिस अधिकारियों, निर्वाची पदाधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी.


बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया था कि एक-दो दिनों में चुनाव आयोग की टीम एक बार फिर से बिहार में चुनाव कराने को लेकर समीक्षा करेगी. बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर ही निर्वाचन विभाग की टीम बिहार आ रही है. चुनाव आयोग की ओर से जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक 29 सितंबर को 7 सदस्यों की टीम बिहार दौरे पर आएगी.


29 सितंबर को दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद चुनाव आयोग की टीम सबसे पहले चीफ इलेक्टर अफसर और पुलिस पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेगी. इसके बाद 30 सितंबर को राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी. इसी दिन 26 जिलों के डीईओएस के साथ बैठक की जाएगी.


तीन दिवसीय बिहार दौरे के आखिरी दिन 7 सदस्यों की टीम हेलीकॉप्टर के माध्यम से पटना से गया जाएगी. गया में 12 जिलों के डीईओएस और एसपीएस अधिकारियों के साथ बातचीत होगी. गया से पटना लौटने के बाद टीम डीजीपी, सीएस और एसआर अफसरों के बाद बैठक करेगी. इसी दिन शाम ५  संबोधित करने के बाद चुनाव आयोग की टीम वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी.


news image

news image