ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार : दारोगा-सार्जेंट की मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल को, तैयारी पूरी

बिहार : दारोगा-सार्जेंट की मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल को, तैयारी पूरी

11-Apr-2022 07:35 AM

PATNA : बिहार पुलिस में दारोगा के 1998 और सार्जेंट के 215 पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है। आयोग ने बीते 26 दिसम्बर को प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की थी। जिसका परीणाम 2 फरवरी को जारी किया गया। मुख्य परीक्षा के लिए 47900 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आयोग ने मुख्य परीक्षा की तैयारियां कर ली है। 24 अप्रैल को दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित होगी।


अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं पर कुछ अभ्यर्थियों की शिकायत है कि अबतक ओटीपी नहीं आया है। ओटीपी के बगैर प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो सकता। आयोग ने साफ कर दिया है कि उसकी ओर से कोई दिक्कत नहीं हैं। आवेदन में दिए गए नम्बर पर हर किसी को ओटीपी जा रहा है।


आयोग के मुताबिक मुख्य परीक्षा के लिए तीन शहरों में सेंटर बनाया जाएगा। पटना के अलावा गया और मुजफ्फरपुर में यह परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया जाएगा।