Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
23-Nov-2022 05:12 PM
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डीएलएड सत्र 2022-24 के नामांकन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। बिहार बोर्ड ने यह तय किया है कि अब अभ्यर्थियों को कॉलेज चयन के लिए तीन बार मौका दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा कॉलेज आवंटन के बाद भी स्लाइड अप कर कॉलेज बदलने का मौका दिया गया है। दरअसल, यह निर्णय निजी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज द्वारा तय किया गया है। बताया जा रहा है कि, प्राइवेट संस्थायों के तरफ से इसके लिए 60 से 70 हजार रुपये डिमांड कर रहे थे। इसी डिमांड को लेकर बोर्ड ने एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव किया है।
बता दे कि, पिछले दिनों कई छात्रों द्वारा शिक्षा विभाग को यह सुचना दी गई थी निजी संस्था द्वारा मनमानी किया जा रहा है, जिसके बाद इसी मनमानी को रोकने के लिए बिहार बोर्ड ने एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव किया है। वहीं, फर्स्ट मेरिट लिस्ट के अनुसार एडमिशन 23 नवंबर तक होगा। स्टूडेंट्स 23 नवंबर तक स्लाइड-अप की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, स्लाइड अप करने के इच्छुक अभ्यर्थी को सशरीर पहले चयनित संस्थान में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेज एवं उसके छाया प्रति का सत्यापन कराना होगा। उसके बाद तीन हजार रुपये जमानत राशि भी जमा कर अपना सीट रिजर्व करके स्लाइड अप कर सकेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स मूल दस्तावेजों को हाथों-हाथ संस्थान द्वारा वापस कर दिया जाएगा। इसके बाद द्वितीय या तृतीय चयन सूची में जिनका नाम आयेगा अगर उस चयनित संस्थान में एडमिशन लेते है तो वहां पर बाकी का शुल्क जमा करना होगा।
गौरतलब हो कि, निजी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज द्वारा अधिक शुल्क की डिमांड करने पर कई अभ्यर्थियों ने एडमिशन नहीं लेने का विचार भी कर लिया। ऐसे अभ्यर्थी का कहना है कि जो डेढ़ लाख और दो लाख बिहार के निजी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज को देंगे तो अन्य राज्य के कॉलेज से 50 से 60 हजार में ही डीएलएड कर लेंगे और इतनी परेशानी भी न होगी।