बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
11-Jul-2022 10:08 AM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: घटना जहानाबाद जिले की है। यहां घोसी थाना क्षेत्र के अहियासा गांव में बिजली के करंट लगने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक़, राजू कुमार अपने गांव में ही आटा चक्की का मिल चलाने का काम करता था। सोमवार की सुबह वह अपनी आटा चक्की मिल पर गेहूं पीसने के लिए गया। उसने जैसे ही मोटर चालू करने के लिए स्टार्टर को दबाना चाहा कि पहले से ही स्टार्टर में बिजली प्रवाहित हो रही थी, जिसके कारण युवक को बिजली की करंट लग गई।
घटना के बाद युवक जोर-जोर से चिल्लाने, जिसके बाद उसके परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। बिजली के करंट को छुड़ाकर युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोषी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद मृतक परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार काफी गरीब है, जो आटा चक्की मिल चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बिजली के करंट लगने से इसकी मौत होने पर इसके परिवार पर संकट की घड़ी आ गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय घोसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।