मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
23-Oct-2024 04:46 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: छपरा और सीवान में जहरीली शराब से मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि मुजफ्फरपुर में दो लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। श्याम सहनी की मौत के बाद अब मुकेश सहनी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक के परिजन खुलकर कह रहे हैं कि शराब पीने से ही दोनों की मौत हुई है। पहले दोनों की आंखों की रोशनी गई फिर मौत हुई है।
दरअसल, हथौडी थाना क्षेत्र के डीह जीवर गांव में संदिग्ध स्थिति में अब दूसरी मौत हो गयी। परिवार वाले साफ तौर पर कर रहे हैं कि शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हुई जबकि मुजफ्फरपुर पुलिस इस बात को खारिज कर रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है लेकिन एक के बाद एक दूसरी मौत ने प्रशासन को अब अंदर से बेचैन कर दिया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि श्याम के परिजनों पोस्टमार्टम नहीं कराया लेकिन सवाल उठ रहा है कि जब शराब से मौत की चर्चा चल रही थी तो जिला प्रशासन ने सख्ती के साथ पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया। पूरे गांव में प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। खासकर स्थानीय थाना पुलिस को लेकर कई लोग अब भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं लेकिन फिर भी प्रशासन जहरीली शराब से मौत पर पर्दा डालने में लगी है।
आरजेडी ने आरोप लगाया था कि प्रशासन ने करीब आधा दर्जन लोगों को जो बीमार हैं, उसे गायब करवा दिया है। सबसे बड़ी बात है कि जिले का एक भी अधिकारी इस बात से गंभीर नहीं जो संदिग्ध शराब से दूसरी मौत हो जाने के बाद दिख रही है। स्थानीय लोगों की माने तो अभी आधा दर्जन लोग विभिन्न जगहों पर इलाज कर रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि संदिग्ध मौत के बाद क्या जिला प्रशासन मुकेश सहनी का पोस्टमार्टम कराएगी?