मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
03-Nov-2024 07:02 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर मे तीन दिन पहले हुए मिर्जापुर बरदह निवासी युवक मो. अकबर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार नशा करने के बाद दोस्त ने ही दोस्त के सिर में गोली दागकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक महिला और एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्याकांड में फरार चल रहे पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 31 अक्तूबर की अहले सुबह मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली सीताकुंड डीह बहियार में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. राजीक के युवा पुत्र मो. अकबर को गोली मार दी गयी है। जिसकी मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी। मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल सीताकुंड डीह निवासी निकेश कुमार, सोनु कुमार, एक विधि विरुद्ध बालक एवं रिवन यादव की पत्नी बुलबुल देवी को गिरफ्तार किया जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मो.अकबर 30 अक्तूबर की रात लालजी, सूरज व अन्य सीताकुंड बहियार में पार्टी कर रहे थे, जिसमें साजिश कर मो. अकबर को भी बुलाया गया था।
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पहले अकबर को शराब पिलाया और जब वह नशे में धुत होकर सोने लगा तो सूरज ने उसके सिर में गोली मार दी। जिसके बाद सभी वहां से फरार हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपनी-अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है। एक माह से इन लोगों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन बैठना-उठना सभी दोस्तों का एक साथ हो रहा था।
एसपी ने बताया कि प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त सूरज ने अकबर का मोबाइल ले लिया था। जिसके बाद अकबर ने सूरज का मोबाइल ले लिया। सूरज जब मोबाइल लौटाने को कहा तो अकबर ने कहा कि पहले मोबाइल दो अथवा पैसा दो तभी मोबाइल देंगे। जिसके कारण एक षडयंत्र रच कर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।