ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर अपराधी जॉनसन, जिले के...

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर अपराधी जॉनसन, जिले के Top20 बदमाशों में है शुमार

23-Oct-2024 07:09 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने जिले के टॉप 20 अपराधियो में शामिल शातिर बदमाश शशांक उर्फ जॉनसन को गिरफ्तार किया है। लूट, हत्या एवं रंगदारी के मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी जॉनसन की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।


जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस ने कृष्णा टोला वार्ड नम्बर दो के रहने वाले जॉनसन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पांच लाख की रंगदारी के लिए अनिल राय के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस जॉनसन को तलाश कर रही थी।


पूछताछ में जॉनसन ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार किया है। रंगदारी के पैसे नहीं देने पर जॉनसन ने बीते 10 अगस्त की रात अनिल राय के घर पर अपने तीन साथियो के साथ धावा बोल दिया था और फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।


सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि जॉनसन एक शातिर अपराधी है और जिले के टॉप 20 अपराधियों में शामिल है। इसके खिलाफ ब्रह्मपुरा थाना में लूट और रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्त मे आए बदमाश से पूछताछ कर रही है।