मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
26-Oct-2024 01:15 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को चुनौती दे रहे हैं। भागलपुर में पिछले 90 घंटों के भीतर बदमाशों ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। एक के बाद एक चार दिन के भीतर तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। जिले के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे हैं।
दरअसल, भागलपुर में 90 घंटे के अंदर तीन लोगों की हत्या हुई है। इस घटना के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार की सुबह लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोढा स्थित बनकट्टा पोखर के ठीक बगल लोगों ने अहले सुबह एक युवक की खून से सना शव देखा। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले पड़ताल शुरू कर दिया है।
आशंका जताई जा रही है कि नशे के कारण लगातार इलाके में हत्या हो रही है। युवक को देखने से प्रतीत होता है कि युवक नशे में ज्यादा लिप्त रहा होगा। बदमाशों ने युवक के सिर पर धारदार हत्यार से हमला किया है। शरीर के कई हिस्सों पर जख्म का निशान मिले है। मृतक के चप्पल घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी से पुलिस ने बरामद किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने FSL टीम का इंतजार कर रही है। मर्डर स्पोर्ट को पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से घेर दिया है।
स्थानीय निवासी संजीव ने बताया कि मृतक आसपास के रहने वाला नहीं है उसकी हत्या कर बदमाशों ने शव को लाकर यहां फेंका है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के अंदर एक महिला और एक युवक की हत्या हुई है। इससे पूर्व तीन पहले भी एक महिला की बेहरमी से हत्या कर बगीचे में फेंका गया था। लगातार घटना से इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। वही लोदीपुर थाना पुलिस पर भी सवाल खड़े होने लगे है कि एक के बाद लगातार तीन शव मिलना अपराधियों को पकड़ना पुलिस के बहुत बड़ी चुनोती बनी हुई है।