DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर
06-Oct-2024 01:16 PM
By First Bihar
NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला निकल का सामने आया है। जहां लेवी नहीं देने पर एक युवक की हत्या कर दी गई है। इसके बाद अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन और मामले के मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल, इस घटना को लेकर पुरे शहर में चर्चा शुरू हो गई। इसके साथ ही पुलिस के इस रेपिड एक्शन की भी वाहवाही हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, राजन राजवंशी गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर डीह गांव के स्व. रामबिलास राजवंशी के बेटे की अवैध शराब निर्माण के एवज में लेवी नहीं देने व आपसी प्रतिद्वंदिता में राजन राजवंशी की जंगल में पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी। उसका शव 26 सितम्बर की सुबह जंगल से बरामद किया गया था। पुलिस के मुताबिक राजन राजवंशी अवैध शराब निर्माण के धंधे से जुड़ा था।
वहीं कुछ लोगों से शराब निर्माण को लेकर उसकी प्रतिद्वंदिता थी और कुछ लोग उससे अवैध शराब निर्माण के एवज में लेवी वसूलते थे। इस मामले में मृतक की पत्नी शोभा देवी के बयान पर गोविन्दपुर थाने में 26 सितम्बर को हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। गोविन्दपुर थाने में दर्ज कांड संख्या 289/24 में छह लोग नामजद हैं। मामले में 6-7 अन्य अज्ञात भी आरोपित हैं।
इधर राजन हत्याकांड के नामजद आरोपितों में है। इससे पूर्व पुलिस ने इस मामले के दो मुख्य आरोपितों को घटना के 24 घंटे के भीतर छापेमारी कर रोह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था। इनमें नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के महकार गांव के रामा यादव का बेटा कौशल यादव व इसी थाना क्षेत्र के महरावां गांव के दशरथ महतो का बेटा विकास कुमार उर्फ विकास बेदर्दी शामिल हैं। मामला झारखंड से लगे गोविन्दपुर व रोह की सीमा पर स्थित गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव के आम कोलिवा सरपतिया (अम्बाकोल) जंगल में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या से जुड़ा है।