बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
01-Apr-2023 10:36 AM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में पुलिस महकमा काफी अलर्ट मोड पर काम कर रही है। राज्य के डीजपी किसी भी तरह की कोई भी पुलिसकर्मियों की कोताही को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। यही वजह है कि अपने काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड तक कर दिया जाता है। अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पुलिस कस्टडी से मौजूद दो कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जिसके बाद इस ममाले में दो पुलिसकर्मियों को दोषी मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
दरअसल, बिहार के मोतिहारी स्थित हरैया ओपी हाजत से एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं, एक अन्य मामले में पेशी के लिए मोतिहारी सिविल कोर्ट आया बाइक चोर हथकड़ी समेत कोर्ट कैंपस से फरार हो गया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसपी ने दोनों मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही हरैया ओपी प्रभारी से देर से सूचना देने के लिए स्पष्टीकरण की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गोइठाहां का कुख्यात सुनील कुमार को प्रथम क्षेत्रीय दंडाधिकारी आनंद प्रसाद के कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस हिरासत में आया। कोर्ट परिसर में आने के बाद वह पुलिस की नजर बचाकर हथकड़ी लेकर फरार हो गया। इस मामले में हथकड़ी का रस्सी सिपाही भैरव प्रसाद के हाथ में रहते हुए वह फरार हो गया। इस लापरवाही के लिए सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि आनन-फानन में उसने इसकी सूचना जेल अधीक्षक को दिया था। तभी नगर थाने को जानकारी मिली लेकिन और नगर थाना की पुलिस ने अपराधियों को छापेमारी करने के लिए निकल गई।
बताया जा रहा है कि. हरैया ओपी क्षेत्र में कपड़ा व्यवसाई रमेश तिवारी और उनकी पत्नी पर विगत दिनों अपराधियों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने फायरिंग करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में राजा तिवारी और नेपाली स्टेशन मुहल्ले के जलालुद्दीन मियां को लिया गया। जबकि वहां से राजा तिवारी गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत से फरार हो गया।