बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
18-Jun-2020 09:08 PM
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 47 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 7040 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 44 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 47 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 7040 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अररिया से एक, औरंगाबाद से 4, भागलपुर से 2, बक्सर से 2, दरभंगा से 6, गया 2, जहानाबाद से 3, कैमूर से एक, मुंगेर से एक, मुजफ्फरपुर से एक, नवादा से 2, पटना से 13, रोहतास से 2, सहरसा से एक, सीवान से एक और वैशाली से 5 मामले सामने आये हैं.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 5 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है. गुरूवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों ने इलाज के दौरान एनएमसीएच अस्पताल में दम तोड़ दिया. एनएमसीएच प्रबंधन ने बताया कि आज दो लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 44 पहुंच गया है.
बिहार में अब तक 44 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 44 लोगों की मौत हो चुकी है. बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, सारण और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, सीतामढ़ी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.


