मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
03-Feb-2022 07:51 PM
PATNA: पिछले 24 घंटे में बिहार में कोरोना संक्रमण के 655 नए मामले सामने आए हैं। बात राजधानी की करें तो पटना में 64 नए केसेज मिले हैं। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 3390 हो गयी है। पूर्णिया में सबसे ज्यादा 142 नए केसेज मिले हैं।
बता दें कि बिहार में कुल 145889 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें 655 नए केसेज मिले हैं वही पटना की यदि की जाए तो कुल 6841लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया जिसमें 64 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 3752 थी जो आज 3390 हो गयी है।
01 फरवरी को बिहार में कुल 150210 लोगों ने कोरोना की जांच करायी थी वही 2 फरवरी को 145889 लोगों ने यह टेस्ट कराया। बात पटना की करें तो 1 फरवरी को 5823 लोगों की कोरोना जांच में 228 मामले मिले थे। जबकि 2 फरवरी को 6841 लोगों की जांच में 64 नए केसेज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पश्चिम चंपारण में 34, वैशाली में 26, सीवान 13, सारण 21, समस्तीपुर 24, सहरसा 23, मुजफ्फरपुर 24, मुंगेर 12, मधुबनी 18, मधेपुरा 36, कटिहार 19, जमुई 10, गोपालगंज 27,पूर्वी चंपारण 12, दरभंगा 10, बक्सर 10, भोजपुर 13, भागलपुर 20, बेगूसराय 11,अररिया में 12 कोरोना के नए मामले मिले हैं।
