ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / बिहार में कोरोना के 23 नए मामले, कोरोना सूनामी में उड़ा मुंगेर और...

बिहार में कोरोना के 23 नए मामले, कोरोना सूनामी में उड़ा मुंगेर और नालंदा.. आंकड़ा 696 पहुंचा

10-May-2020 09:25 PM

PATNA: बिहार में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सूबे में एक साथ कोरोना के 23 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से ज्यादातर मामले मुंगेर और नालंदा से हैं जबकि खगड़िया से एक मामला सामने आया है. इसके साथ ही बिहार में मरीजों का आंकड़ा 696 हो गया है.कोरोना संक्रमण के 23 नए मामलों के आने के बाद अब संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 696 पहुंच गया है. 23 नए मरीजों में केवल एक महिला और बाकी 22 पुरुष हैं.

news image


कोरोना संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं उनमें 11 नालंदा से हैं जबकि 11 अन्य मुंगेर जिले से है. नालंदा जिले के चंडी से 4 मामले सामने आए हैं जबकि मुर्गियाचक से 5 केस सामने आए हैं। नालंदा के महकर से एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है जबकि कोरोना से एक अन्य मरीज पॉजिटिव पाया गया है.

मुंगेर के नए इलाके टीकारामपुर में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण फैला है. यहां अब तक 8 नए केस सामने आ चुके हैं जबकि मुंगेर के जमालपुर से एक जगदीश टोला से दो कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. 23 में से एक केस खगड़िया के चौथम स्थित मलपा से सामने आया है. यहां 21 साल के एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. कोरोना पॉजिटिव के नए मामलों में एकमात्र महिला नालंदा के चंडी से है. यहां 10 साल की एक बच्ची को पॉजिटिव पाया गया है.