बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
03-Jul-2020 12:52 PM
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 231 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10914 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 231 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. जिसमें पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, भागलपुर, पूर्वी चंपारण समेत अन्य जिले के लोग हैं.इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10914 हो गई है. वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अबतक 7 हजार 9 सौ 94 लोग कोरोना को हरा चुके हैं.
बिहार में अब तक 78 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 78 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 9 लोगों की मौत हुई है. दरभंगा और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा बेगूसराय, रोहतास और नालंदा गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और वैशाली, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी और सीवान, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और शिवहर में भी कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है.



