बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
09-Jun-2020 01:50 PM
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 117 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 5364 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 33 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.
इसको भी पढ़ें: पूर्णिया में मिले कोरोना के 53 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 197
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 117 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 5364 हो गया है. विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक कटिहार, भागलपुर, नवादा, सराण, वैशाली, नालंदा, मुंगेर, खगड़िया, सुपौल, पटना, औरंगाबाद, बेगूसराय, दरभंगा, मधेपुरा, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, बक्सर और जहानाबाद जिले से नए मामले सामने आये हैं.
बिहार में अब तक 33 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही औरंगाबाद, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.
बिहार में अब तक 5364 पॉजिटिव मामले
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 117 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 5364 हो गई है. बिहार के पटना, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है. जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 2542 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 137 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें तत्काल होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.



