ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार : कोल्ड स्टोर से गैस लीक होने से अफरा-तफरी, 5 हजार लोग घर छोड़कर भागे, जानें अपडेट

21-Apr-2023 11:10 AM

By First Bihar

MOTIHAARI : बिहार के मोतिहारी में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर स्थित आरबी कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस अचानक लीक होन लगी। इसके कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना से कोल्ड स्टोरेज के पास रहने वाले करीब पांच हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग बीमार पड़ गए। लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जानकारी के बाद मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस ने पहुंचकर हालात को समान्य किया। 


मिली जानकारी के अनुसार, छोटा बरियारपुर में एनएच किनारे स्थित आरबी कोल्ड स्टोरेज प्रा.लिमिटेड में अचानक तेज आवाज के साथ अमोनिया गैस पाइप का गैस किट फट गया। आवाज सुन कर वहां काम करने वाले मजदूर भाग खड़े हुए। जिसके बाद कोल्ड स्टोर के पाइप से गैस का रिसाव होने लगा। गैस आस-पास के इलाकों में फैलने लगा। जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन होने लगी। जिस कारण करीब पांच हजार लोग अपना घर छोड़ कर खुले मैदान में भागने लगे। ये लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे,हालांकि, कुछ देर बाद पता चला कि कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का पाइप लीक किया है। लोगों का कहना है कि कोल्ड स्टोर में सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। 


वहीं, कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।  घटना से नाराज लोग स्टोरेज को बंद करने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि स्टोरेज में किसी तरह की सुरक्षात्मक व्यवस्था नहीं थी। इतने मजदूरों के बीच केवल एक ऑक्सीजन मास्क था, जो काम नहीं कर रहा था। घटना की जानकारी देते हुए सीओ पिंटू कुमार ने बताया कि दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पाया जा सका। स्थिति अब सामान्य है। 


इधर, इसकी जानकारी मिलने के बाद सीओ पिंटू कुमार के साथ छतौनी और मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां भी पहुंची, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पा रहा था। इसी बीच कोल्ड स्टोर के मैनेजर मुन्ना आलम और विद्या यादव ने हिम्मत दिखाई और काफी मशक्कत के बाद लीक पाइप को बंद किया। मोतिहारी अंचलाधिकारी पिंटू कुमार ने बताया कि दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद गैस के रिसाव पर काबू पा लिया गया है।