रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए
22-Aug-2024 02:20 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुख्यमंत्री नीतीश ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर में तीन नए थानों का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने बाइपास रोड और पुल के निर्माण का जायजा भी सीएम ने लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को हर हाल में पूरा करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के हत्था, जजुआर और एससी/एसटी थाना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित तुर्की थाना के भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम नीतीश ने चांदनी चौक होते हुए रामदयालु में मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन के निर्माण कार्य का जायजा लिया और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिया।
बाइपास के निरीक्षण के दौरान सीएम ने कपरपुरा में बन रहे पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। रामदयालु में भूमि अधिग्रहण में आ रही समस्या को जल्द से जल्द दूर करने को कहा है। इन तमाम परियोजनाओं में हो रही देरी पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई और जल्द से जल्द सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान सीएम नीतीश ने जीविका दीदियों को सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत लगभग 650 करोड़ रुपए का चेक दिया। इसके साथ ही सीएम ने दो दंपतियों को एक-एक लाख रुपए का चेक सौंपा। उद्यमी योजना के तहत सीएम ने साढ़े तीन लाख रुपए की राशी दी।