ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा

बिहार: क्लास रूम में पैर पसार कर सो रही थी मैडम जी, पढ़ाई छोड़ पंखा झल रहे थे बच्चे, वीडियो हो गया वायरल

बिहार: क्लास रूम में पैर पसार कर सो रही थी मैडम जी, पढ़ाई छोड़ पंखा झल रहे थे बच्चे, वीडियो हो गया वायरल

05-Jun-2022 12:26 PM

BETTIAH: बिहार के सरकारी स्कूलों शिक्षा की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद शिक्षक अपनी हकरतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सैलरी के नाम पर मोटी रकम उठाने वाले ऐसे शिक्षक सरकार की तमाम कोशिशों पर पानी फेर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बेतिया में सामने आया है, जहां एक शिक्षिका बच्चों को पढ़ाने के बजाए उनसे पंखा झलवा रही है। सोशल मीडिया पर शिक्षिका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


पूरा मामला बेतिया के योगापट्टी प्रखंड स्थित बगही पुरैना पंचायत के एक राजकीय प्राथमिक स्कूल का है। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में शिक्षिका बबिता कुमारी एक कुर्सी पर बैठी है और दूसरे पर पैर पसार कर सो रही है। जबकि एक छात्रा शिक्षिका को पंखे से हवा करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को शिक्षिका बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल पहुंची थी लेकिन पढ़ाने के बजाए वह कुर्सी पर पैर पसार कर आराम से सो रही थी।


इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मामला सामने आने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि शिक्षिका स्कूल में बीमार हो गई थी। जिसके बाद बच्चों ने उसे कुर्सी पर लेटा दिया था।