ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच

Home / news / बिहार चुनाव : जानिए किन सीटों पर कितने बजे तक होगी वोटिंग, किस...

बिहार चुनाव : जानिए किन सीटों पर कितने बजे तक होगी वोटिंग, किस पार्टी के कितने उम्मीदवार मैदान में

03-Nov-2020 05:34 AM

PATNA : दूसरे चरण में विधानसभा की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। ज्यादातर सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी लेकिन कई विधानसभा सीटें ऐसी भी हैं जहां सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा। दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, खगड़िया में कई विधानसभा सीटों पर शाम 4 बजे तक की वोटिंग होगी। 


जिन सीटों पर शाम 4 बजे तक मतदान होगा उनमें दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, गौरा बौराम और मुजफ्फरपुर के मीनापुर, पारू, साहिबगंज विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावे वैशाली की राघोपुर सीट पर भी शाम 4 बजे तक ही वोटिंग होगी। इस सीट से तेजस्वी यादव आरजेडी के उम्मीदवार हैं। खगड़िया की अलौली और बेलदौर में भी शाम 4 बजे तक वोटिंग का वक्त रखा गया है बाकी सभी सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 


दूसरे चरण में सबसे ज्यादा उम्मीदवार राष्ट्रीय जनता दल के हैं। राष्ट्रीय जनता दल के कुल 56 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी जबकि बीजेपी के 46 उम्मीदवार मैदान में हैं। जनता दल यूनाइटेड के 43, बीएसपी के 33, एलजेपी के 52, आरएलएसपी के 36, कांग्रेस के 24, एनसीपी के 29, सीपीआई के 4 और सीपीआई एम के 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सबकी किस्मत से आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।