दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप
28-Mar-2022 08:22 PM
DESK: चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक को पास के ही गांव की लड़की पर दिल आ गया। युवक वोट मांगने गया हुआ था लेकिन उसे क्या मालूम की वह अपना दिल दे बैठेगा। चुनाव प्रचार के दौरान ही दोनों के प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों चुनाव प्रचार के बाद एक दूसरे से मिलने लगे। कई दिनों तक मिलने जुलने का सिलसिला चलता रहा। एक दिन दोनों गांव वालों ने देख लिया फिर क्या था दोनों को पकड़कर शादी करवा दी गयी।
मामला नालंदा के करायपसुराय स्थित छितर बगहा गांव का है जहां गांव वालों ने मिलकर एक प्रेमी युगल की शादी करवा दी। शादी दोनों परिवार की रजामंदी से हुई। इससे पहले दोनों घर से भाग गये थे। अपने प्यार को पाने के लिए दोनों ने अपने-अपने परिवारवालों को समझाने की भी कोशिश की थी।
लेकिन शुरू में कोई शादी के लिए तैयार नहीं था और एक दिन अचानक दोनों प्रेमी युगल को छिप-छिप कर मिलता देख ग्रामीणों ने पकड़ा और परिजनों से मिलकर इस संबंध में बात की और जब परिजन इस शादी को तैयार हुए तो दोनों की शादी करवा दी गयी। इस शादी से लड़का और लड़की दोनों काफी खुश है। रविकांत को आखिरकार काजल मिल गयी। दोनों की लव स्टोरी और प्रेम विवाह की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
बताया जाता है कि रविकांत पंचायत चुनाव में खड़ा हुआ था। वह सरपंच पद का उम्मीदवार था। लोगों से वोट मांगने के लिए वह घर-घर चुनाव प्रचार के लिए जाया करता था। वोट मांगने के दौरान रविकांत अपना दिल दे बैठा। काजल भी उसे पसंद करने लगी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और उसके बाद दोनों एक दूसरे से चोरी छिपे मिलने भी लगे। दोनों के बीच प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि रविकांत और काजल ने एक दूसरे का दिल जीत लिया लेकिन अफसोस की रविकांत चुनाव हार गया।
सरपंच बनने का सपना रविकांत का टूट गया। चुनाव हारने के बाद अब उसका मकसद सिर्फ काजल को पाना रह गया और काजल भी उसे दिलो जान से चाहने लगी। अब दोनों शादी के बंधन में बंधना चाह रहे थे। लेकिन समाज के साथ-साथ परिवारवाले इस रिश्ते को लेकर तैयार नहीं थे।
एक दिन दोनों ने घर से भागने का प्लान बना लिया और दोनों नालंदा से भागकर पटना चले गये। जिसके बाद परेशान लड़की के परिजनों को बता चला कि पास के गांव के रामप्रवेश रविदास के बेटे रविकांत के साथ बेटी पटना में रह रही है। दोनों के परिजन जब पटना पहुंचे तब उन्हें देख रविकांत और काजल भी हैरान रह गये। दोनों को समझा-बुझाकर परिजन गांव लेकर पहुंचे। जहां गांव वालों की मौजूदगी में दोनों की शादी करायी गयी।