ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार : चूल्हे से निकली चिंगारी से गांव में लगी भीषण आग, 7...

बिहार : चूल्हे से निकली चिंगारी से गांव में लगी भीषण आग, 7 घर जलकर राख

25-Apr-2022 11:07 AM

By SANT SAROJ

SUPAUL : बड़ी खबर सुपौल से है, जहां भीषण अग्निकांड में 7 घर जलकर राख हो गए। घटना ललितग्राम ओपी क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनिया गांव के वार्ड संख्या 14 की है। जहां रविवार की देर रात चूल्हे से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते 7 घर जलकर राख हो गए।


बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले जागेश्वर मेहता के घर में लगी। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग काफी भयानक हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के काफी देर बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। अगलगी के दौरान एक खाद गोदाम में भी आग लग गई। जिससे गोदाम में रखे दर्जनों बोरा उर्वरक जलकर राख हो गया।


अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही देर रात छातापुर अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और अगलगी में हुए क्षति का आकलन किया। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों के बीच तत्काल राहत सामग्री का भी वितरण किया गया।