ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / बिहार: पैसा मांगने पर हत्यारा बना छोटा भाई, चाकू से वार कर बड़े...

बिहार: पैसा मांगने पर हत्यारा बना छोटा भाई, चाकू से वार कर बड़े भाई की ले ली जान; थाने जाकर पुलिस को खुद बताई सारी सच्चाई

29-Aug-2024 04:29 PM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR: भागलपुर में एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी। नशे के आदि हो चुके आरोपी ने अपने भाई के शरीर पर ताबड़तोड़ एक दर्जन से अधिक वार कर उसकी जान ले ली। इसके बाद खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। 


मृतक की पहचान मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर निवासी मोहम्मद इसराइल के 35 वर्षीय बड़े बेटे अबू नसर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अबू नसर को नशे की बुरी लत थी। अबू नसर कोई कामकाज नहीं करता था और नशे में घर में पड़ा रहता था। उसकी नशे की लत से पूरा परिवार परेशान था। पैसों के लिए वह अक्सर अपने छोटे भाई अबू शाहीद को परेशान करता था।


दोनों के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद होते रहता था। ग्रामीणों ने कई बार दोनों भाइयों को समझाया था लेकिन दोनों के बीच झगड़ा आम बात हो गई थी। इसी बीच देर शाम दोनों भाइयों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के ऊपर चाकू से हमला बोल दिया और दर्जनभर वार कर उसे मौत की नींद सुला दी।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने अपने खून से सने कपड़े बदले और थाने पहुंच गया। थाने जाकर आरोपी युवक ने पुलिस के सामने सारी बात बताई और कहा कि उसने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।