ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: छापेमारी करने गए उत्पाद विभाग के जवानों पर हमला, शराब तस्कर को पकड़ने गई थी टीम

04-Apr-2023 08:30 AM

By First Bihar

ARA: छापेमारी के दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पर हमले के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां शराब तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।इस दौरान जमकर लाठी डंडे और पत्थर बरसाए गए।इस हमले में उत्पाद इंस्पेक्टर और समेत करीब 12 लोग घायल हो गए हैं।


इस दौरान काफी देर तक इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। गिरफ्तारी बाद में ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आरा-अरवल रोड को जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर जमकर हंगामा मचाया। ग्रामीणों का आरोप था कि उत्पाद विभाग की टीम ने श्राद्धकर्म में आए एक शख्स को गिरफ्तार किया और महिलाओं से मारपीट की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


सड़क जाम के कारण आरा-अरवल मार्ग पर घंटे वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान लोगों ने पावरग्रिड से पावर सप्लाई को भी बाधित कर दिया, जिसके कारण इलाके में बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई थी। बताया जा रहा है कि देर रात गिरफ्तार व्यक्ति को छोड़ने के बाद जाम खत्म हो सका।पूरे मामले पर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।