मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
22-Sep-2023 08:31 AM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार में नशाबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी नशा का कारोबार करना गैरकानूनी है। इसके बाबजूद इस कानून की हकीकत क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम से लोगों ने मारपीट किया। इसके साथ ही इन लोगों ने गिरफ्तार नशा तस्कर को छुड़ा भी लिया। हालांकि, बाद में पुलिस टीम ने एक्शन लेते हुए तीन लोगो को अरेस्ट कर लिया है।
दरअसल, बहादुरपुर थानाक्षेत्र के डरहार स्थित बंबईया चौक पर छापेमारी करने गई पुलिस के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। पुलिस गाड़ी से गिरफ्तार गांजा तस्कर को जबरन उतार कर भगा दिया। पुलिस के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। इसके बाद सूचना पर आस-पास में गश्त कर रहे पुलिस वाले पहुंचे। तब जाकर विरोध करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया।
वहीं, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। इस दौरान गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाया गया। इस बीच आस-पास के लोग पहुंचकर विरोध करने लगे। जबरन पुलिस गाड़ी से आरोपित को उतारकर भगा दिया। विरोध करने पर पुलिस के साथ मारपीट की। पूरे घटना क्रम का वीडियो उपलब्ध है। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसमें डरहार पंचायत के एक जनप्रतिनिधि सहित अन्य को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, जनप्रतिनिधि के पुत्र और भतीजा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उधर, गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस वाले एक दुकान से गांजा बरामद होने के बाद दुकानदार की पिटाई कर रहे थे, जिसका आस-पास के लोग वीडियो बनाने लगे। यह देख पुलिस वाले भड़क गए और वीडियो को डिलीट करने का दबाव देने लगे। इससे मामला बिगड़ गया।