ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
28-Feb-2022 07:14 AM
PATNA : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। हाजीपुर सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर के खिलाफ एक्शन लेते हुए इन दोनों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। हाजीपुर सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट अभय कुमार दत्ता और इंस्पेक्टर सौरव कुमार के ऊपर रिश्वत लेने का आरोप लगा था जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया और उन दोनों की गिरफ्तारी हो गई है।
सेंट्रल जीएसटी के इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ हाजीपुर के रहने वाले राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। राजेश कुमार ने सीबीआई से जो शिकायत दर्ज की थी उसमें आरोप लगाया है कि उनके ईंट भट्टे का काम शुरू करने के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन कामकाज शुरू नहीं हो पाया। लिहाजा उन्होंने जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं किया। इसके बाद उन्हें जीएसटी कैंसिलेशन के नाम पर नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने हाजीपुर जीएसटी कार्यालय जाकर सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर से मुलाकात की तो रिश्वत की मांग की जाने लगी।
शिकायतकर्ता राजेश कुमार के मुताबिक हाजीपुर जीएसटी कार्यालय पहुंचने पर सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर ने उनसे जीएसटी रिटर्न फाइल कर मुलाकात करने के लिए कहा। रिटर्न फाइल करने के बाद जब वह अधिकारियों से मिले तो उनसे जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर चालू रखने की एवज में 10 हजार की घूस मांगी गई। जिसके बाद राजेश कुमार ने सीबीआई में कम्प्लेन कर दी। अब सीबीआई ने इस मामले में एक्शन लेते हुए दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।