बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
11-Sep-2023 02:42 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां बंजारी स्थित डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य गेट पर जोरदार हंगामा हुआ है। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और अन्य मजदूरों ने शव के सीमेंट फैक्ट्री की गेट पर रख दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। हंगामा कर रहे मजदूर मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, बीते 2 सितंबर को डालमिया सीमेंट फैक्ट्री में हुए साइक्लोन हादसे में तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस गए थे। इस हादसे में एक मजदूर संजीव कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी जबकि दो अन्य मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें से एक मजदूर अशोक पासवान की देर रात इलाज के दौरान पटना के एक अस्पताल में मौत हो गई।
सोमवार को मृतक मजदूर अशोक पासवान का शव बंजारी पहुंचे ही परिजन और सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य मजदूर हंगामा करने लगे और मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के शव को फैक्ट्री के सामने सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर विभिन्न थानों की पुलिस के साथ बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती फैक्ट्री के पास की गई है।
गुस्साए मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के लिए किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। पिछले पांच वर्षों में अबतक पांच मजदूरों की जान काम करने के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से जा चुकी है लेकिन मजदूरों के परिजनों को न तो मुआवजा ही दिया गया और ना ही किसी तरह की कोई मदद ही पहुंचाई गई। मजदूर मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को फैक्ट्री में नौकरी देने की मांग पर अड़े हुए हैं।