ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / बिहार कैबिनेट की बैठक ख़त्म, 14 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार कैबिनेट की बैठक ख़त्म, 14 एजेंडों पर लगी मुहर

28-Dec-2021 01:05 PM

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां बिहार कैबिनेट की बैठक ख़त्म हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक कुल चौदह एजेंडों पर मुहर लगी है. मुख्य सचिव त्रिपुरारि शरण 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं.  कैबिनेट ने उनके कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी नहीं दी है. पहले ही दो बार उनका सेवा विस्तार हो चुका है. कैबिनेट ने उनके मंगलमय भविष्य की शुभकामना दी है. आपको बता दें कि युवा शक्ति के लिए 389 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है. 2022-23 में 89 ITI की स्थापना की भी मंजूरी मिली है. साथ ही टाटा टेक्नोलॉजी के साथ समझौता की गई है.


वहीं राजगीर नेचर सफारी के संचालन के लिए 38 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. साथ ही 35 वाहनों को खरीदने की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है. बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता पद पर संजय कुमार को एक वर्ष के लिए सेवा विस्तार दिया गया है. बिहार नगरपालिका अधिनियम में संशोधन कर 3 नये नगर निकायों के गठन को मंजूरी मिली है. 07 नगर निकायों का उत्क्रमण और 02 नगर निकायों के विस्तार सहित 07 नगर निकायों के नाम में संशोधन की स्वीकृति कैबिनेट में दी गई है.  वहीं संविदा के आधार पर वाणिज्यकर विभाग में नौकरी देने पर मुहर लगी है. अनुभवी पदाधिकारियों की नियुक्ति पर कैबिनेट की मुहर लगी है.


news image


दरभंगा के निलंबित मेडिकल इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह को बर्खास्त करने की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. वहीं ईको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ईको-पर्यटन संभाग की स्थापना और 22 पदों के सृजन की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है. बिहार लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, तकनीकी सेवा आयोग, विश्वविद्यालय सेवा आयोग समेत विभिन्न परीक्षाओं के लिए स्कूटनी कार्य करने वाले बिहार लोक सेवा आयोग के कर्मचारियों की पारिश्रमिक दर ₹300 प्रति उत्तर पुस्तिका के स्थान पर ₹3 प्रति उत्तर पुस्तिका जबकि बिहार कर्मचारी चयन आयोग एवं तकनीकी सेवा आयोग में स्क्रुटनी कार्य करने वाले कर्मचारियों के पारिश्रमिक की दर ₹270 प्रति उत्तर पुस्तिका के स्थान पर ₹2 रू 70 पैसे प्रति उत्तर पुस्तिका की दर से पुनः निर्धारित किए जाने की स्वीकृति दी गई है.