Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Katihar Murder Case : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों का खूनी तांडव फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे बिहार में पुलिस भी नहीं है सुरक्षित: थाना के मुंशी को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावर फरार पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत Bihar Model School : बिहार के मॉडल स्कूल में इस दिन से होगी पढ़ाई शुरू, ऑनलाइन एग्जाम से होगा एडमिशन; यहां मिलेगा फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें समय, प्रभाव और कहां दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’
15-Jul-2022 08:40 AM
PASHCHIM CHAMPARAN : बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से आ रही है, जहां बेतिया-बगहा एनएच 727 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई है. वहीं बाइक सवार की पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं. पत्नी को चिंताजनक हाल में पटना रेफर कर दिया गया है. बाइक सवार परिवार को रौंदने के बाद बस भी पलट गई. इस घटना में बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं.
बताया जा रहा है कि लौरिया थाना क्षेत्र के तेलपुर देवराज निवासी राजू श्रीवास्तव अपनी पत्नी आरती के साथ बेटे शुभम का इलाज करा कर बाइक बेतिया से लौट रहे थे. तभी एक बस दूसरे बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार परिवार को रौंद दिया और आगे जाकर बस भी पलट गई. इस घटना में बाइक सवार राजू श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्री भी घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए लौरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना लौरिया थाना क्षेत्र के पराऊ टोला पेट्रोल पंप के पास की है. घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन बस का चालक फरार हो गया है. इस घटना में बस में सवार करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.