ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार : बूढ़ी गंडक के किनारे सेल्फी ले रही दो किशोरियां डूबी, तलाश में जुटी SDRF की टीम

16-Aug-2023 08:46 AM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN : बरसात का मौसम होने के कारण बिहार से गुजरने वाली तमाम नदियां इन दिनों उफान पर हैं। ऐसे में सरकार के तरफ से भी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नदियों के किनारे जाने से मना किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग सचेत नहीं हो रहे और हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बूढ़ी गंडक के किनारे सेल्फी ले रहीं दो किशोरियां गहरे पानी में डूब गई। जिसके बाद अब इन दोनों के तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण में बूढ़ी गंडक नदी के बाराघाट पर सेल्फी लेने गई दो किशोरियों की डूब गई। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक शवों की तलाश करती रही लेकिन अबतक सफलता नहीं मिली है। लोगों ने बताया कि दोनों नदी के पास सेल्फी ले रही थी तभी अचानक से उनका पैर फिसल गया और वे नदी के गहरे पानी में डूब गईं।


जानकारी के मुताबिक, पानी मे डूबी दोनों किशोरी घर से चकिया स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने आयी थी। समारोह के बाद दोनों किशोरी अपने साथियों के साथ बूढ़ी गंडक नदी के बाराघाट गई थी। इस दौरान सभी बच्चे आपस में सेल्फी ले रहे थे। ये दोनों किशोरियां भी नदी के पास सेल्फी ले रही थी, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी मे डूब गईं।


बताया जा रहा है कि, ये दोनों बच्ची स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चकिया गांधी मैदान में आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को देखने गांव के बच्चों के साथ आई थी। कार्यक्रम देखने के बाद गांव की सात लड़कियां व पांच लड़के नदी के किनारे पहुंचे और पानी में बने टीला पर सेल्फी लेने लगे। तभी अमृता कुमारी व रुबी कुमारी का पैर फिसल गया। दोनों बच्चियों को डूबते देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया। लेकिन, आसपास के लोग जबतक आते तबतक दोनों सहेली नदी के पानी में डूब गई।


इधर, स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों किशोरियों की तलाश शुरु की, लेकिन अबतक पता नहीं चल सका। दोनों बच्चियों के परिजनों के का रो-रोकर बुरा हाल है।