जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
23-Apr-2022 08:49 PM
PATNA : बिहार बोर्ड की तरफ से इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा सोमवार से शुरू होने वाली है। इस परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 4 मई तक किया जाएगा। इसके लिए शनिवार यानी आज छात्रों को प्रवेश पत्र जारी किए गए।
बिहार बोर्ड की इंटर कंपार्टमेंटल एग्जाम दो पारियों में होगी। पहली पाली 9 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक होगी। वहीं दूसरी पाली 1 बजकर 45 मिनट से 5 बजे शाम तक चलेगी। इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2022 में परीक्षाथियों को चप्पल पहनकर जाने को इजाजत होगी। जूता-मोजा पहनकर जाने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित दोनों केंद्राधीक्षकों को कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा करवाने का निर्देश दिया है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों परीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। उन्हें रविवार को योगदान करने का निर्देश दिया गया है। योगदान करनेवाले वीक्षकों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से परीक्षा को लेकर दिए गए निर्देश की जानकारी देने की जिम्मेदारी केंद्राधीक्षकों को दी गई है। इंटरमीडिएट की आयोजित होने वाली कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा हर हाल में कदाचार मुक्त हो, इसको लेकर अतिरिक्त पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।