ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार : बीजेपी नेता के भाई ने की खुदकुशी, पारिवारिक कलह में उठाया...

बिहार : बीजेपी नेता के भाई ने की खुदकुशी, पारिवारिक कलह में उठाया खौफनाक कदम

02-Jul-2022 06:39 PM

BUXAR : खबर बक्सर से आ रही है, जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता के भाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना भोजपुर ओपी के चिलहरी गांव की है। शुक्रवार की देर रात पारिवारिक कलह से परेशान बीजेपी नेता के भाई ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के भाई त्रिलोकी सिंह डुमरांव विधानसभा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।


बताया जा रहा है कि मृतक विजय सिंह का करीब 20 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पति से विवाद के कारण विजय सिंह की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ आरा में रहती थी जबकि विजय सिंह चिलहरी गांव में अकेले रहते थे। पत्नी और बच्चों के अलग रहने से विजय सिंह काफी परेशान रहते थे और इसी हताशा में आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। 


जानकारी के मुताबिक मृतक विजय सिंह के बड़े भाई त्रिलोकी सिंह बीजेपी की वरिष्ठ नेता हैं और डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और बच्चों को घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।