ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / बिहार बीजेपी के अघोषित CEO पहुंच गये हैं पटना: पार्टी नेताओं के साथ...

बिहार बीजेपी के अघोषित CEO पहुंच गये हैं पटना: पार्टी नेताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठक करेंगे भूपेंद्र यादव, MLC चुनाव समेत दूसरे मसले हल करेंगे

28-Jan-2022 07:28 PM

PATNA: केंद्र सरकार में मंत्री भूपेंद्र यादव बीजेपी पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं. 7 महीने पहले तक वे बिहार बीजेपी के प्रभारी यानि सर्वेसर्वा हुआ करते थे. मंत्री बनने के बाद उन्हें पार्टी के पद से हटा दिया गया. लेकिन बिहार में भाजपा की कमान अभी भी उनके ही हाथों में है. बीजेपी औऱ जेडीयू में छिड़े घमासान को शांत करने भूपेंद्र यादव आज पटना पहुंच गये. एयरपोर्ट पर ढोल नगाडों के साथ हुए उनके स्वागत औऱ फिर उसके बाद के उनके कार्यक्रमों ने बता दिया कि बिहार में भाजपा के अघोषित CEO वे ही हैं.


पार्टी नेताओं के साथ भूपेंद्र यादव की ताबडतोड़ बैठक

बीजेपी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पटना पहुंचते ही भूपेंद्र यादव बिहार के पार्टी नेताओं के साथ ताबड़तोड बैठक करेंगे. प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ उनकी बैठक डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के घर पर होगी. इसमें दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री समेत दूसरे प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे. पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि इस बैठक में भूपेंद्र यादव बिहार में बीजेपी की स्थिति की समीक्षा करेंगे.


मंत्रियों से लेंगे सरकार के काम का फीडबैक

बीजेपी नेताओं के मुताबिक आज रात ही भूपेंद्र यादव ने बीजेपी कोटे के सारे मंत्रियों को तलब किया है. मंत्रियों के साथ उनकी अलग से बैठक होगी. भूपेंद्र यादव मंत्रियों से सरकार के कामकाज का फीडबैक लेंगे. सरकार में बीजेपी के मंत्रियों की कितनी चल रही है इसकी पूरी जानकारी ली जायेगी. बीजेपी औऱ जेडीयू के बीच विवाद के मुद्दों पर भी वे मंत्रियों की राय जानेंगे.


MLC चुनाव में सीटों का बंटवारा तय होगा

बिहार में स्थानीय निकाय कोटे से 24 MLC का चुनाव होना है. इसमें सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी-जेडीयू में विवाद चल रहा है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पहले ही कहा था कि भूपेंद्र यादव पटना आने वाले हैं. उनके पटना आने के बाद सीटों के बंटवारे का औपचारिक एलान हो जायेगा. भूपेंद्र यादव शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. उसी मुलाकात में सीट शेयरिंग फाइनल हो जायेगी. हालांकि नीतीश कुमार से मुलाकात से पहले भूपेंद्र यादव अपनी पार्टी के नेताओं से पर्याप्त फीडबैक लेंगे.