ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार : बिल्ली के कारण कट गई 40 हजार घरों की बिजली, गर्मी...

बिहार : बिल्ली के कारण कट गई 40 हजार घरों की बिजली, गर्मी से बेहाल हो गए लाखों लोग

29-Apr-2022 07:25 PM

PATNA : भीषण गर्मी और पहले से ही पावर कट की मार झेल रहे पटना के लोगों को एक बिल्ली के कारण भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। बिल्ली की कारस्तानी के कारण राजधानी के करीब 40 हजार घरों की बिजली एक साथ कट गई। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे लेकिन जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा।


बिजली विभाग के अधिकारियों ने जो बात कही उसे सुनकर लोगों हैरान हो गए। पता चला कि एक बिल्ली के पावर ग्रिड पर कूदने के कारण एक के बाद एक तीन ट्रांसफार्मर जल गए हैं। जिसके कारण करीब 40 हजार घरों की बिजली चली गई। करीब 40 मिनट के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।


जानकारी के मुताबिक पटना सिटी के गायघाट स्थित पावर ग्रिड में अचानक कहीं से एक बिल्ली कूद गई। बिल्ली के कूदने के बाद जोरदार आवाज के साथ ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने के कारण 80 एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर जल गए जिससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे 40 हजार घरों में अंधेरा छा गया और पटना सिटी का बड़ा भाग अंधेरे में डूब गया था। जिसके कारण करीब एक लाख लोग 40 मिनट तक गर्मी से बेहाल रहे। इस घटना के बाद इलाके में बिल्ली की चर्चा जोरों पर है।