ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार: बाइक सवार बाप-बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

बिहार: बाइक सवार बाप-बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

08-May-2022 01:52 PM

SIWAN : खबर सीवान से है, जहां भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना महाराजगंज-दरौंदा मुख पथ पर नवलपुर गांव के पास की है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह बाप-बेटा बाइक पर सवार होकर दारौंदा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों नवलपुर गांव के पास पहुंचे तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को रौंद डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी 70 वर्षीय धाना बिन और उनके 35 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश बिन के रूप में हुई है।


इधर, घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। एक साथ परिवार के दो लोगों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।