Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
31-Jan-2022 07:30 AM
PATNA : बिहार में बिजली का कनेक्शन लेना अब पहले से ज्यादा महंगा होगा। बिजली कंपनियों ने सीजनल कनेक्शन चार्ज में 5 से 30 फीसदी तक इजाफा करने का फैसला किया है। बिजली कंपनी की तरफ से बिहार विद्युत विनियामक आयोग को इस बाबत एक प्रस्ताव दिया गया है। आयोग की मंजूरी मिलने के बाद अप्रैल महीने से बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएंगी। बिजली कंपनियों की तरफ से दिए गए प्रस्ताव के मुताबिक सीजनल कनेक्शन कम से कम 3 महीने और अधिकतम एक साल से कम अवधि के लिए दिए जा पाएंगे।
कंपनी की तरफ से दिए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि अगर कोई साल भर में केवल 3 महीने के लिए ही बिजली कनेक्शन लेना चाहता है तो उन्हें सामान्य बिजली दर के अलावे 30 फीसदी ज्यादा राशि देनी होगी। यह राशि उसी श्रेणी के मुताबिक वसूली जाएगी जिस श्रेणी में उपभोक्ता बिजली कनेक्शन लेंगे। इतना ही नहीं अगर कोई 3 महीने से 6 महीने के बीच का कनेक्शन लेगा तो उसे सामान्य बिजली दर के अलावे 20 फ़ीसदी अतिरिक्त राशि देनी होगी। 6 महीने से अधिक और 9 महीने तक के लिए कनेक्शन लेने पर 15 फ़ीसदी अतिरिक्त राशि देनी होगी। प्रस्ताव में अधिक से अधिक के 1 साल से कम अवधि के लिए सिग्नल कनेक्शन देने की बात कही गई है। इस श्रेणी में 9 महीने से 1 साल से कम अवधि के लिए पांच फीसदी अतिरिक्त राशि देनी होगी।
इतना ही नहीं छोटे उद्योग यानी एलटी कनेक्शन में कोई सीजनल कनेक्शन लेना चाहेंगे तो उन्हें कम से दो साल के लिए कंपनी से करार करना होगा। अब तक के नियमानुसार एलटी में एक साल तक का एनर्जी चार्ज उपभोक्ताओं को देना पड़ रहा है। इसी तरह अगर कोई बडे उद्योग में अस्थाई कनेक्शन लेना चाहेंगे तो उन्हें तीन साल का करार बिजली कंपनी से करना होगा। अभी दो साल के लिए ही करार करना पड़ता है। हालांकि मिनिमम मंथली चार्ज समाप्त होने के बाद सीजनल कनेक्शन में कमी आई है। इस कारण लोग सीजनल के बदले स्थाई कनेक्शन ही लेना पंसद कर रहे हैं। अभी राज्य में हर साल औसतन 7000 से अधिक लोग सीजनल कनेक्शन ले रहे हैं।