मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
24-Aug-2022 03:10 PM
PATNA: बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा हो रही है। मंत्री विजय कुमार चौधरी जब सदन में अपनी बात रख रहे थे तब बिहार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह सोते नजर आए। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार के संबोधन के दौरान सुमित सिंह लगातार सोते नजर आए।
तारकिशोर प्रसाद के संबोधन के बाद मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बसीरवद्र जी की एक सेर सुनाते हुए कहा कि "कुछ तो मजबूरियां रही होगी यूं ही कोई बेवफा नहीं होता, अपना दिल टटोलकर देखिए यूं ही फासला नहीं होता। हमने ना कोई विश्वासघात किया और ना ही जनादेश का अपमान किया। हमने कहा था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हीं है। बिहार की जनता ने बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार का साथ दिया है।
विजय कुमार चौधरी आगे कहते हैं कि जिस महादलित को सीएम बनाए जाने की बात तारकिशोर प्रसाद कर रहे है वो आज हमारे साथ ही बैठे है। 17 में जब हम गठबंधन तोड़ के इनके साथ सरकार बनाएं थे तो वह जनादेश का सम्मान था आज अपमान हों गया पहले जब हम इनके साथ थे तो 126 की ताकत के साथ बिहार की सेवा करते थे अब तो 164 के ताकत के साथ बिहार की सेवा करने का कमा करेंगे।
आगे विजय चौधरी कहते हैं कि हम मुगालते में नहीं रहते है। हम अपनी सीमा जानते है। हम अपने नेता के नेतृत्व में बिहार चमकाने का काम किये। इतिहास गवाह है की जब-जब बीजेपी को सत्ता में आना हुआ तब तक नीतीश जी के पीछे ही आए हैं। जब विजय कुमार चौधरी सदन को संबोधित कर रहे थे तभी उनके ठीक पीछे नीतीश कैबिनेट के मंत्री सुमित कुमार सिंह सो रहे थे।

