छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
11-Jul-2022 08:08 PM
PATNA: कल मंगलवार 12 जुलाई को बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष समापन समारोह है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। वही विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस कार्यक्रम को लेकर की गयी तैयारियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
स्थल निरीक्षण के क्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष समापन समारोह को लेकर की गयी तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बिहार विधानसभा प्रांगण में निर्मित शताब्दी स्मृति स्तंभ, उद्यान के साथ-साथ सभा स्थल का भी मुख्यमंत्री ने मुआयना किया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष बिहार विधानसभा महेश्वर हजारी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, जिलाधिकारी पटना डॉ० चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित कई गणमान्य मौजूद थे।








