Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
27-Nov-2022 09:58 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: हाजीपुर में आज एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल, महनार थाना क्षेत्र के लाहौरीचक दियारे से मवेशियों के लिए चारा लेकर लौट रहे किसानों से भरी नाव अचानक बीच गंगा में डूब गई। इस घटना के बाद नाव सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रविवार की देर शाम में करीब 20 लोग मवेशियों के लिए चारा लेकर लौट रहे थे, इसी दौरान नाव हादसे की शिकार हो गई हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम करीब 20 किसान दियारा इलाके से मवेशियों का चारा लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही नाव बीच गंगा में पहुंची अचानक ओवरलोड के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव के पलटते ही उसपर सवार सभी लोग गंगा के पानी में डूबने लगे। गंगा नदी में नाव को डूबता देख आसपास के मछुआरे अपनी नाव लेकर दौड़ और सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया। रेस्क्यू का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे लोग अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
नाव पर सवार लोगों ने बताया कि महनार में चारा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें दियारा इलाके में जाकर मवेशियों के लिए चारा लाना पड़ता है। जिला प्रशासन की तरफ से पहले घाट पर सरकारी नाव की व्यवस्था की गई थी जिसे बाद में वापस ले लिया गया। जिसके कारण जान हथेली पर लेकर गंगा के उस पार जाकर चारा लाना पड़ता है। यहां के किसानों को दियारे इलाकों में खेती करने के लिए आने जाने में भी काफी परेशानी होती है। बहरहाल जो भी हो आज एक बार फिर वैशाली में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।