जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
01-Apr-2022 06:22 PM
ARWAL : खबर अरवल से है, जहां भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना तेलपा थाना क्षेत्र के केयाल मोड़ के पास की है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को दौंद डाला। जिससे पिता-पुत्री मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मेहंदिया थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी विजय सिंह अपनी बेटी मधु कुमारी एवं पत्नी संगीता देवी के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर बिहारशरीफ जा रहे थे। इसी दौरान तेलपा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाप और बेटी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल संगीता देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल संगीता देवी को इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है बाइक सवार दंपति बेटी का बीएड में एडमिशन कराने के लिए बिहारशरीफ जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।पुलिस ने दोनों शवों कोपोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है वहीं बाइक और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई है।