अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-Jun-2022 07:16 PM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना एनएच 57 के कारीचक ढ़ाला के पास की है। यहां तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला।जिससे दोनों बहनों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
मृतक दोनों बहनों की पहचान हत्था ओपी क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय फिजा और 8 वर्षीय आलिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मो. मदीम अपनी दोनों भतीजियों को लेकर बाइक से मुजफ्फरपुर से हत्था जा रहा था। इसी दौरान HN 57 के बेरूआ कारीचक ढ़ाला के पास पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच 57 को को जाम कर दिया। जिससे एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। एक साथ दो बेटियों की मौत से परिजन सदमे में हैं और उनका रो रोकर बुरा हाल है।