अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
27-Jun-2022 11:57 AM
PURNEA : पूर्णिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कसवा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के पास की है। दोनों भाई मामा की शादी में शामिल होकर सोमवार की सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे तभी डुमरी गांव के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद डाला जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों मृतक भाई अमौर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रविवार को अपने मामा की शादी में शामिल होने के लिए दोनों नानी के घर गए थे। शादी में शामिल होने के बाद बाइक सवार दोनों भाई घर लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ घर के दो चिराग बुझने से परिजनों में कोहराम मच गया है।