BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
07-Apr-2022 12:27 PM
MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मनियारी थाना क्षेत्र के भुजंगी चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रही टैंकर ने एक कार में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। टक्कर के बाद टैंकर गड्ढे में पलट गई। टैंकर से तेल का रिसाव होने के बाद ग्रामीणों में तेल लूटने की होड़ मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल लूट रहे लोगों को खदेड़ दिया हालांकि तबतक ग्रामीण सैकड़ो लीटर पेट्रोल लूट चुके थे। पुलिस ने हादसे में मौत के शिकार हुए कार सवार दो लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की पहचान मनियारी के बलरा किशुन निवासी अजय झा के बेटे संदीप कुमार और कुढ़नी के परैया निवासी रणजीत झा के बेटे सन्नी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को संदीप और सन्नी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कार से सकरा के दुबहा स्थित अपने ननिहाल गये थे। गुरुवार की सुबह वहां से घर लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है।घटना के बाद टैंकर का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।